दिल्ली हिंसा पर शुरु हुई राजनीतिक बयानबाजी
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330
मायावती ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण तो अखिलेश ने कहा- केंद्र दोषी
लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के नाम पर जिस तरह से उपद्रवियों ने लालकिला से लेकर सड़कों तक कोहराम मचाया अब उस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बुधवार को यूपी की दो प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने हिंसक आंदोलन पर ट्वीट करते हुए इसे निंदनीय बताते हुए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे अति दुखद बताते हुए कार्रवाई की मांग की तो वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हिंसा का ठीकरा केंद्र सरकार के सिर फोड़ दिया।
Related Posts

