पुलिस ने तस्करी कर बिहार जा रही 638 सीसी शराब पकड़ी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 638 सीसी विभिन्न प्रकार की अवैध शराब पटरंगा पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल किया है।बिहार का रहने वाला एक शराब तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शराब लेकर जाने वाले वाहन स्विफ्ट डिजायर को भी बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात में पटरंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन में अवैध शराब का जखीरा ले जाया जा रहा है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाइवे पुलिस चौकी पर चेकिंग लगाई जिस पर एक स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या डीएन 09 एम 9089 को रोककर सघन तलाशी ली गई जिसके बाद उस वाहन में

ओल्ड मोंक 107 सीसी,रॉयल स्टैग की 23 सीसी,मैकडावेल की 33 सीसी व इंपीरियल ब्लू की 475 सीसी शराब बरामद हुई।पकड़े गए युवक के पास से विभिन्न बैंकों के चार एटीएम कार्ड ,एक आधार कार्ड व रेजीमेंट कोर शाखा नेवी का कूट रचित पहचान पत्र भी बरामद हुआ।युवक की पहचान मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले विक्रम कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह के रूप के रूप में हुई।जो सिलवासा दादरा नगर हवेली से शराब को बिहार ले जा रहा था।पटरंगा थाना प्रभारी निरीक्षक आरके राणा ने बताया कि विभिन्न प्रकार की 638 सीसी अवैध शराब को तस्कर के साथ पकड़ा गया जो शराब की तस्करी के लिए स्विफ्ट डिजायर कार का प्रयोग करता था।जिससे पुलिस को कोई शक न होने पाए।युवक के पास एक फर्जी नेवी कोर रेजिमेंट का परिचय पत्र भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है।युवक को केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव,एसएसआई सुधाकर यादव,उपनिरीक्षक हरबंस यादव,सिपाही राम किशुन यादव,आशीष यादव,संदीप पाल,सुशील पाल,राम आश्रय यादव शामिल रहे।

Don`t copy text!