नवीन भवन का मंत्री स्वाती सिंह ने किया उद्घाटन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9044641489
बाराबंकी। महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, विशेष गृह किशोरी के नवीन भवन का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग मंत्री स्वाती सिंह ने हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, विभाग के निदेशक मनोज कुमार राय, जिलाधिकारी डाॅ.आदर्श सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मेधारूपम की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम उद्घाटन उपरांत मंत्री स्वाती सिंह ने संस्था में संचालित अध्ययन कक्ष, कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी, क्राफ्ट प्रशिक्षण कक्ष, चिकित्सा, आइसोलेसन कक्ष एवं फोटो गैलरी का उद्घाटन किया गया। संस्था में आवासित किशोरियों द्वारा स्वागत गीत के साथ मंत्री स्वाती सिंह का स्वागत किया गया। पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत 15 आंगनबाड़ी केन्द्रो का लोकार्पण किया गया। राजकीय सम्पे्रक्षण गृह किशोरी हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने वाले 10 उद्यमियों को मंत्री द्वारा मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, वन स्टाप सेन्टर की मैनेजर रूबी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक नेहा गुप्ता, रूची शर्मा, हरीश कुमार पाण्डेय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

