पुलिस के हत्थे चढ़े 11 जुआरी, 3170 नगदी बरामद
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के सख्त तेवर से जनपद की पुलिस में खलबली मच गई है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों को अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए आदेश दिये हैं। वहीं जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों मे सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते हुए 11 जुआरियों को धरदबोचा है। पुलिस ने इन लोगों के पास से तीन हजार 170 रूपये बरामद किये हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को जेल रवाना कर दिया है। पहली घटना टिकैतनगर थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोहल्ला नूरवाफ में सार्वजनिक जगह पर कई जुआरी हार जीत की बाजी लगाते देखे गये हैं। इस पर थाना प्रभारी ने कांस्टेबल सूरज जायसवाल, मनोज कुमार, धनंजय सिंह को साथ लेकर मौके पर अचानक पहुंच गये। पुलिस को आता देख जुआरियों मे भगदड़ मच गई, तभी पुलिस टीम ने दौड़ाकर सात जुआरियों को पकड़ लिया। उनके पास से एक ताश गड्डी व 2780 रूपये बरामद किये हैं। इसीक्रम में थाना लोनीकटरा थाना प्रभारी अशोक कुमार, उपनिरीक्षक परवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अब्दुल कलाम, पवन कुमार गश्ती के दौरान ग्राम सदरूद्दीनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को धरदबोचा। पुलिस ने इनके पास से भी 390 व एक ताश गड्डी बरामद किया है। इस छापामारी में पुलिस ने कुल 3170 रूपये के साथ 11 जुआरियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इन सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 13 के अन्तर्गत जुआ अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

