सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: फरीद सपाईयों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्रशासन द्वेष भावना से कार्य कर रहा है सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में पूरे जनपद के समाजवादी लोग जल्द ही सड़कों पर उतरेंगे सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त विचार वृहस्पतिवार को प्रशासन द्वारा सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में राज्यपाल को जिलाधिकारी द्वारा प्रेषित ज्ञापन के पश्चात उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं के समक्ष पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने व्यक्त किया आगे पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि पूरे जनपद में प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं की ट्रैक्टर रैली में शामिल लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किए गए हैं जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को जेल भी भेज दिया गया है जिला प्रशासन कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहा है। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि सरकार व प्रशासन के विरुद्ध जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन ही नहीं पूरे प्रदेश में सरकार दमनकारी नीतियों के तहत उत्पीड़न कर रही है सरकार के लोकतांत्रिक नीतियों में विश्वास ना करके फासिस्ट नीतियों पर चल रही है। इस मौके पर प्रीतम सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान, आशीष सिंह आर्यन, शाफे जुबेरी, सोनू वर्मा, सिद्धांत, कपिल आदि सपाई मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!