विद्युत खम्भे को भाजपा नेता ने उखाड़ा, शिकायत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

हैदरगढ़ बाराबंकी। ट्युबेल कनेक्शन के लिए बनाई गई हाई बोल्टेज लाइन के तार खोल खम्भे उखाड़ देने का आरोप एक स्थानीय भाजपा नेता पर लगाते हुए पीड़ित किसानो ने मामले की लिखित शिकायत अधिशाषी अभियन्ता सहित स्थानीय पुलिस से की है। थाना लोनीकटरा के मौलाबाद निवासी किसान रामकुमार का कहना है कि सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन करवाया था। खेत तक बिजली लाईन पहुंचाने के लिए पांच खम्भे लगभग एक माह पहले गाड़कर तार खिंच गए थे। सिर्फ ट्राँसफार्मर रख कर लाइन जोड़ना बाकी रह गया था। बीती 22 जनवरी को ट्राँसफार्मर मिलने पर हम रखवाने की तैयारी कर रहे थे ,तभी गांव के ही भाजपा नेता सचिन वर्मा अपने भाई विपिन व अन्य परिवारजन के साथ पहुंच कर लाईन के तार खोलकर सभी खम्भे खोदकर उखाड़ दिये। पीड़ित किसान ने अधिशाषी अभियन्ता से लिखित शिकायत कर कार्यवाई किए जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ता सत्येन्द्र पांड़ेय का कहना है कि अवर अभियन्ता को मौके पर भेजा गया है ,वहीं आरोपित भाजपा नेता सचिन वर्मा का कहना है कि हमारे बीच चक से बिना सहमति लाइन बनाई गई थी।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!