गरीबों की मदद के साथ-साथ शिक्षित भी कराना हमारा मकसद: दिलशाद वारसी

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। मुस्लिम जोगी उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष दिलशाद वारसी विगत कई वर्षों से समाज की सेवा कर रहे हैं तथा गरीबों, मजलूमों की सशक्त आवाज बनकर उनको मदद पहुँचा रहे हैं। जिससे उनकी ख्याति लगातार बढ़ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुस्लिम जोगी उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष मो0 दिलशाद वारसी इस समय जनपद में बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं उनके कार्य व व्यवहार से अन्य कथित नेता सदमें में पहुंच गये हैं। मालूम हो कि श्री वारसी ने अभी कुछ पूर्व से बिना किसी भेदभाव के पीरबटावन में गरीबों को कम्बल वितरण किया, जिससे कई कथित स्थानीय नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। इस सम्बंध मंे जनपद के कई राजनैतिक विश्लेषकों से जब जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि श्री वारसी द्वारा किये गये कार्य अत्यन्त लोकप्रिय व समाजहित में इसलिए श्री वारसी बहुत जल्द ही ऊँचा मुकाम पायेंगें। श्री वारसी से अन्य कथित नेताओं को सबक लेना चाहिए कि हमेशा गरीबों की सेवा में तत्पर होना चाहिए ताकि समाज में भेदभाव के खात्मे के साथ ही साथ गरीबीं को भी समाप्त किया जा सके तथा समाज को शिक्षित व रोजगार परक बनाया जा सके। जिससे युवा वर्ग इस संगठन में बहुत तेजी से जुड़ रहा है और समाजहित के कार्य करने के लालायित है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!