छात्र-छात्रओं को किया गया सम्मानित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। सर्वोदय इण्टर कॉलेज मे छात्र छात्राओ का सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र प्रसाद वर्मा पूर्व सदस्य जिला पंचायत रियाज अहमद चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा मेधावी छात्रों व इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिये गये। पुष्पेन्द्र रावत को साइकिल और हाईस्कूल प्रथम स्थान पाने वाली सीमा खातून को सिलाई मशीन सदिया बानों, सदफ फातिमा, शालिनी वर्मा, मीनाक्षी वर्मा को बैग देकर व छात्रों के माता-पिता को अंग वस्त्र चादर देकर मुकेश वर्मा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजेन्द्र वर्मा ने कहा कि आज देश संकट में रोजी, रोटी, किसानों और जवानो की बात न करके देश को और किसानों के बीच बटवारा किया जा रहा है। किसान के बेटा के हाथ मे आज बागडोर होती तो आज यह दुर्दशा नही होती मुझे याद है भारत सरकार के किसान पुत्र एक बार रक्षामंत्री एवं संचारमंत्री हुए थे तो किसान का बेटा सरहद पर शहीद हो जाता था, तो उसकी डेडबॉडी पैत्रिक स्थान पर नही जा पाती थी। किसान के पूत ने कानून बना दिया कि शहीद जवान की बॉडी निःशुल्क उसके घर जायेगी इसी तरह संचार व्यवस्था भी गॉव-गॉव विकसित करने का काम किसान नेता ने किया था। उनका नाम है मुलायम सिंह यादव, स्व.बेनी प्रसाद वर्मा है। इसी क्रम मे पूर्व चेयरमैन नेता। रियाज अहमद ने कहा कि देश की अस्मित को अपमानित करने वाला कोई भी हो उसे माफ नही किया जायेगा। साथ ही मेधावी छात्रों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्धक बाबादीन यादव,ने किया। धर्मराज वर्मा, मोल्हे प्रसाद रावत, इन्द्रसेन यादव वासदेव यादव, ओम प्रकाश वर्मा, मास्टर इसराईल कुरैशी सर्वेस यादव आदि लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!