बजट से पहले बाजार में तेजी, 400 अंक चढ़ा सेंसेक्स
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330
मुंबई । बजट से पहले बाजार की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कामकाज कर रहे है। सेसेंक्स 440 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 46,728.83 के स्तर पर था तो वहीं निफ्टी में भी 130 अंक की बढ़त के साथ 13750 के आसपास कारोबार कर रहा है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रुख रहा। बजट में आत्मनिर्भर भारत, कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को गति देने के उपाय जैसी उम्मीदों के चलते निवेशकों में लिवाली की धारणा रही। इस दौरान सेंसेक्स ने 46,777.56 अंक के उच्चतम और निफ्टी ने 13,773.80 अंक के उच्च स्तर को छुआ। बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 46,285.77 अंक और निफ्टी 13,634.60 अंक पर बंद हुआ था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। जानकारों के मुताबिक इस बार बजट का फोकस किसानों पर रहेगा। किसानों से जुड़ी योजनाओं का बजट सरकार बढ़ाएगी। आत्मनिर्भर मिशन पर भी सरकार को पूरा जोर है। इससे जुड़े सेक्टर को भी सरकार की तरफ से राहत मिल सकती है।
Related Posts
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

