इंसान की जरूरत का हर सामान महंगाई चरम पर है: तनुज पुनिया

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा सरकार को देश की आवाम की पीड़ा का एहसास नही हेै आज इंसान की जरूरत का हर सामान पर महंगाई चरम पर है पेट्रोल डीजल के दामो में लगातार बृृद्धि जारी है जिसके चलते मध्यम वर्ग की जिन्दगी सीधे तौर पर प्रभावित हुयी है। रसोई गैस की बढती हुयी कीमत ने रसोई ही नही आम आदमी के परिवार के बजट को बिगाड़ दिया है। देश का अन्नदाता अपनी धान की फसल को औने पौने दामो में बेचने को मजबूर है। उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश कांगे्रस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने सोमवार को छाया चैराहे पर अमर शहीद बलभद्र सिंह चहलारी नरेश उद्यान के सामने डीजल पेट्रोल के बढते दामो पर अंकुश लगाने तथा रसोई गैस के बढे़ दाम तत्काल वापस लिये जाने के सम्बन्ध में आयोजित धरने में व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन कांग्रेस महासिचव केसी श्रीवास्तव ने किया। धरने के अन्त में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन कांग्रेस परिवार के सदस्यो ने अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को सौपा। धरने मे मुख्यरूप से सरजू शर्मा, सुरेश वर्मा, शबनम वारिस, इरफान कुरैशी, गौरी यादव, विजय पाल गौतम, रामहरख रावत, सोनम वैश्य सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!