विचित्र बीमारी से दर्जनों मवेशी बीमार, मंचा हड़कप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सुबेहा बाराबंकी। क्षेत्र के ओहरामऊ गांव में पशुओं में फैली विचित्र बीमारी से दर्जनों मवेशी बीमार हैं जबकि आधा दर्जन मवेशी असमय ही काल कवलित हो गए। एक के बाद एक हो रही पशुओं की मौत से पशुपालक काफी सहमे हैं। विकासखंड हैदरगढ़ क्षेत्र के ओहरामऊ गांव में पिछले एक पखवारे से फैली अज्ञात बीमारी से दर्जनों पशु ग्रसित हैं। इनमें से लगभग आधा दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है। गांव के राम दुलारे भवानी भीख दिनेश यादव तथा बृज कुमार धीमान के मवेशियों की मौत हो चुकी है स पशुपालकों के अनुसार इस अज्ञात बीमारी की चपेट में नित नए मवेशी भी आते जा रहे हैं बावजूद इसके पशु चिकित्सक द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में इस अज्ञात बीमारी के फैलने से पशुपालक काफी डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने के बाद पशु चिकित्सालय चैबीसी के चिकित्सक गांव पहुंचे और बीमारी से ग्रसित पशुओं का उपचार शुरू किया। पशु चिकित्सक का कहना है कि ठंड लगने से मवेशियों की मौत हुई है। खुरपका के भी लक्षण पाए गए हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृत पशुओं को उठाने के लिए संबंधित ठेकेदार द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर मृत जानवरों के शव नहीं उठाए जा रहे हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!