बहराइच के कर्तनिया क्षेत्र में मनाया गया आर्द्रभूमि दिवस।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
सुजौली वन रेंज एंव धर्मापुर रेंज में वनकर्मियों ने विधालय के बच्चों संग आयोजित किये विभिन्न कार्यक्रम।
मिहींपुरवा/बहराइच- जनपद के कर्तनिया वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज एंव धर्मापुर रेंज समेत कई रेंज में वन कर्मियों ने विधालय के बच्चों के साथ आर्द्रभूमि दिवस मनाया।
इस मौके पर सुजौली रेंज के वन्यक्षेत्राधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने विधालय के छात्रो को आद्र दिवस के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि आर्द्रभूमि दिवस सबसे पहले ईरान के रामसर शहर में 2 फरवरी सन 1971 में वर्ल्ड वेटलैंड डे के अवसर पर सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके तहत जितने भी पृथ्वी पर आद्र भूमिया, नम भूमिया उन को संरक्षित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है और लोगों को जागरुक किया जाता है। डिप्टी रेंजर रमेश यादव ने बच्चों को जंगल में जंगली जानवर पशु के बारे में जानकारी दी तथा बीमार होने पर जानवरों को डाइक्लोफिन दवा न देने के लिए कहा। वन विभाग की ओर से छात्रों को बर्डवाचिंग भी कराया गया।

