एक सप्ताह से लापता किशोरी का नही लगा कोई सुराग

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम रजनपुर में एक सप्ताह पूर्व लापता हुई किशोरी का अभी तक सुराग नही लग सका।
ग्राम रजनपुर में गत 25 जनवरी को खेत गयी किशोरी जब वापस घर नही लौटी तो किशोरी की माँ ने काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नही लगा।विधवा मां ने मवई थाना पहुंच कर गांव के एक युवक पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया।हल्का एस आई ने गांव जाकर इस सम्बन्ध में जांच पड़ताल की।

Don`t copy text!