पुलिस अधीक्षक ने थाने में पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक कक्ष का किया उद्घाटन क्षेत्र की जनता से रूबरू हुए पुलिस अधीक्षक

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

बड्डूपुर बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद तथा क्षेत्रीय विधायक सकेंद्र ने बड्डूपुर थाने में पहुंच कर थाने के सौंदर्यीकरण को देखने का काम किया है तथा प्रभारी निरीक्षक कक्ष का उद्घाटन भी किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता भी मौजूद रही, आपको बता दें कि बाराबंकी के बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने थाने को दुल्हन की तरह सजा कर एक अनोखी मिसाल पेश करने का काम किया है यह वही थाना है जहां पर पुलिसकर्मियों को सजा देने के तौर पर तैनाती दी जाती थी लेकिन आज बाराबंकी का वह थाना बन गया है जहां पर हर पुलिसकर्मी अपनी तैनाती चाहता है, गौर करने वाली बात यह है कि बीते हुए कल में इस थाने की तस्वीर एक टूटे-फूटे खंडहर की याद दिलाता था लेकिन जब से बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने थाने की कमान संभाली मानव थाने की किस्मत ही बदल गई और जन सहयोग से थाने को चमका कर रख दिया, इस थाने में तरह तरह के फूल पत्ती के पौधे लगाए गए है ,वहीं आए हुए फरियादियों को बैठने उठने की उचित व्यवस्था की गई है, साथ ही साथ रात को अंधेरा न लगे इसलिए तरह-तरह की डिजाइनिंग लाइट लगाई गई है इस थाने के अंदर पुलिसकर्मियों को शुद्ध सब्जी मिल सके उसके भी पौधे लगाए गए हैं थाने के अंदर एक फौव्हरा लगाया गया है जो वाटर फॉकिंग करने का काम करता है जिसे देख कर एक पार्क की याद जरूर आ जाएगी, वहीं थाने का निर्माण कार्य अभी भी जारी है।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

 

 

 

Don`t copy text!