चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशज को विधायक ने किया सम्मानित

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष में मवई विकास खंड के बकौली गांव में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बंशज रूद्र वर्मा,देव प्रकाश वर्मा को रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने सम्मानित किया।
विधायक ने कहा चार फरवरी 1922 को चौरीचौरा के भोपा बाजार में सत्याग्रही जुटे थे।उन्हीं में से एक की गांधी टोपी को एक सिपाही ने पांवों तले रौंद दिया था।इसी पर सत्याग्रही आक्रोशित हो उठे और उन्होंने पुलिसवालों को दौड़ा लिया।पुलिस वाले भागकर थाने में छिप गए।थाने को सत्याग्रहियों ने घेर लिया।पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी।जिसमें तीन सत्याग्रही मौके पर शहीद हो गए।घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।गुस्साए क्रांतिकारियों ने पुलिस चौकी को आग लगाकर दारोगा समेत 23 पुलिसकर्मियों को जला दिया था।इस घटना में 19 लोगों को फांसी की सजा हुई थी।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी जी,उप जिलाधिकारी विपिन कुमार,रुदौली क्षेत्रधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र सिंह,खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्मल कुमार शर्मा,मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,धर्मेंद्र वर्मा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश चंद्र मिश्रा,सुनील मिश्रा,राजेश शर्मा,राम जी यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!