किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए भाकियू के प्रदेश सचिव ने किसानों से की अपील

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे ने क्षेत्र व जनपद सहित पूरे प्रदेश के सभी जनपदों के किसान संगठन के किसान भाइयों व सभी जनप्रतिनिधियों से दिल्ली से लौटने के बाद अपील की है कि किसान आंदोलन में आप लोगों की उपस्थिति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए हरियाणा,पंजाब व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने जो एकजुटता दिखाई है उससे केन्द्र व प्रदेश सरकार घबरा रही है।पूर्वांचल क्षेत्र के किसान मौन धारण किए हैं।ऐसा लगता है कि पूर्वांचल के किसानों को सरकारो ने इतना दबा दिया है कि वो अपनी आवाज नही उठा पा रहे है।केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों अध्यादेश जब तक वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।मसपी को गांरटी कानून बनाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन पर डटे है।वही 1 फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए बजट से किसानों का भला नहीं होने वाला है।जिस तरह डीजल पेट्रोल गैस आदि के दाम बढ़े हैं।उसी तरह आने वाले समय में जब किसानों का अनाज उद्योगपतियों के गोदाम में होगा तब उद्योगपति इसी तरह मनमानी तरीके से किसानों को खाद्यान्न बहुत ही महंगे दामों पर देंगे।जैसे इस समय व्यापारी किसानों का धान 10 व 11 रुपये में खरीद रहे हैं और क्रय केंद्रों पर 18 रू0 68 पैसे प्रति किलो बेच रहे हैं।किसानों का धान क्रय केंद्रों पर नहीं खरीद किया जा रहा है।इसी तरह अन्य किसानों की फसलों को ओने पौने दाम पर लेकर किसानों को महंगा दिया जा रहा है।देश व प्रदेश के किसानों में इन तीनों अध्यादेश को वापसी को लेकर 71 दिन से धरना दिल्ली के चारों ओर से घेर रखा है।उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील है कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए भारी से भारी संख्या में दिल्ली पहुंच कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं।जिससे देश के किसानों व आम आम जनमानस का भला हो सके।

Don`t copy text!