नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद ने ज़रूरतमंदो व असहायों में बांटे कंबल

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)हांड कपाऊ ठंड से बेहाल असहाय गरीब एवं जरूरतमंद लोगों में सभासद द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद के कटरा वार्ड के सभासद क़ौसर जहाँ के प्रतिनिधि ग़ुलाम अन्सारी द्वारा वार्ड के जरूरतमंद व असहाय व्यक्तियों को जनजीवन अस्त व्यस्त करने वाली ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरित किया गया।कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई और उन लोगों ने अपने वार्ड के सभासद को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली,शकील अन्सारी,अतीक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!