गौवंश की सेवा को आगे आए समाज: सनत कुमार दशहरा बाग हैदरगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा का छठां दिन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़ बाराबंकी। आज गौवंश के संरक्षण एवं पालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सनातनधर्मियों पर है।गौवंश की दुर्दशा धर्म के विरुद्ध है। इसलिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करके गौवंश की सेवा में आगे आना चाहिए। उक्त बात दशहरा बाग हैदरगढ़ में पधारे कथा व्यास पंडित सनत कुमार पांडे ने श्रीमद् भागवत कथा के छठें दिन कहीं। कथा व्यास श्री पांडे ने कहा गायों में देवताओ का वास माना गया है। इसलिए जरूरी है कि हम सभी धर्मानुरागी जन गायों का सम्मान हो एवं उनका संरक्षण हो उनका अपमान रुके इसके लिए आत्मिक रूप से प्रयासरत हो। उन्होंने बताया कि आज प्रेम कम हुआ है और मोह बढ़ा है। प्रेम धीरे-धीरे बढ़ता है जबकि मोह धीरे-धीरे घटता है। सभी रिश्ते में आज मोह ने प्रेम के स्थान पर जगह ले ली है। सनत कुमार पांडे ने आज भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का बड़ा ही मनमोहक वर्णन किया। जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता भक्ति में झूम उठे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण वास्तव में योगपुरुष हैं। उनकी हर लीला समाज को धर्म के प्रति कोई न कोई संदेश देने के लिए है। श्री पांडे ने बताया प्रसाद एवं भोजन में अंतर होता है। भोजन लोग बचा देते हैं। जबकि प्रसाद का एक तिनका भी गिरता है तो उसे उठा लेते हैं। इसलिए घरों में भोजन भी प्रसाद के रूप में बनना चाहिए एवं उसे ग्रहण करना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन आज कथा में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, राम दास गुप्ता, चंद्रशेखर दिक्षित, सिद्धनाथ त्रिपाठी, पूर्व सभासद राजवती द्विवेदी, कृपाशंकर तिवारी, लालन महराज, ब्रजेश पांडे, शिवकुमार यादव, संजय शुक्ला, एच.के शुक्ला,सौरभ मिश्र, अनिल सिंह, लवकुश, सोहनलाल सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!