विनय कटियार का रामनगर में हुआ भव्य स्वागत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भाजपा के कद्दावर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद राज्यसभा विनय कटियार का आज रामनगर में भव्य स्वागत किया गया। जनपद बहराइच जाते समय रामनगर चैराहा पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू श्री कटियार ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पूरी मेहनत और लगन से सभी लग जायें। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सबको एक साथ लेकर चलती है, और सबका विकास करने के लिए सदैव समर्पित है। विपक्ष तरह तरह के हथकण्डे अपना रहा है, हम सभी को बड़ी ही सूझबूझ से काम लेना होगा। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत वर्मा गुड्डू, राजकुमार यादव, प्रभात शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह, चंद्रप्रकाश चैरसिया, संदीप सिंह गुड्डू, उदित नारायण वर्मा, कमलेश अवस्थी व अंशू वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

