जुआ को लेकर गांव में भारी हंगामा बवाल में 3 घायल दस लोगो पर मुकदमा दर्ज, पांच को भेजा जेल
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541
बाराबंकी। थाना जहाँगीराबाद इलाके के पखियनपुरवा गांव में रविवार की रात हुए बवाल मामले में पुलिस 10 लोगो के खिलाफ बलवा मारपीट करने के जुर्म में मुकदमा पंजीकृत करके 5 लोगो को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। यहां जुआ को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट पथराव हुआ था जिसमे 3 लोग घायल हुए थे। सोमवार को भी तनाव के हालात देख गांव में पुलिस तैनात है। ग्राम पखियनपुरवा गांव में जुआ का अवैध कारोबार अर्से से फलफूल रहा है। यहां दिन रात जुआ की फडे खुलेआस्मान के नीचे सजती है। रविवार को बाहर से आये जुआरियों ने गांव के एक जुआरी से बड़ी रकम जीत ली इससे हारे जुआरी बौखला गए कई लोगो ने मिलकर जीते खिलाड़ी से पैसा छीनने को लेकर विवाद कर लिया। इस मामले में गांव के रामपाल आदि लोगो ने बीच भराव कराने आये तो जुआरियों ने संगठित होकर ईंट पत्थरो से कई लोगो के घर पर हमला बोल दिया। करीब 2 घंटे चले भारी हंगामे के बीच स्थित तनाव पूर्ण हो गयी । घायल रामपाल के अनुसार यहां के निवासी उस्मान जुवा में हुए बिबाद को लेकर तिवारी पुरवा निवासी हंस राज पुत्र राम हरख को मारपीट कर रुपये छीन रहा था मारपीट को देख कर वह बीच बराव करने पहुच गया बीचबराव के बीच उस्मान ने रामपाल पर हमला कर दिया इस घटना के बाद गांव के पखिया बिरादरी और रावत बिरादरी के बीच पत्थराव शुरू हो गया । आरोप है कज दबंगों ने देशी तमंचे से फायर भी कर दिया इससे भगदड़ मच गई।
पुलिस वाहन को घेरा
दबंगो के हमले में घायल हुए लोगो को तत्काल इलाज न कराने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। इसी बीच अपने पति को लहूलुहान देख महिला का बीपी लो होकर वह बेहोश हो गयी। इससे माहौल और गर्म हो गया ग्रामीणों के मुताबिक अस्पताल भेजने के बजाय पुलिस घायलों को एम्बुलेंस में बैठा कर रोक लिया। इससे गुस्साए गांव के दर्जनों महिलाये पुरुष थाना जाहाँगीराबाद पुलिस के वाहन को घेर कर धरने पर बैठ गए। लोगो के इस आक्रोश को ठंडा करने में पुलिस को करीब 30 मिनट लग गए।
5 लोग भेजे गए जेल
रविवार को हुए विवाद में पुलिस ने बल्बा मारपीट हरिजन एक्ट की धाराओं में 10 लोगो पर मामला दर्ज कर 5 लोगो को हिरासत मद लेकर जेल भेजा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि स्थित सामान्य गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस कगायी गयी है। पुलिस का घेराव नही हुआ है। एक महिला का बीपी डाउन होने से अफरतफरी हुई थी।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

