रूदौली के पूरेजामी वार्ड में हुआ कम्बल वितरण समारोह का आयोजन
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका परिषद की ओर से पूरेजामी वार्ड में बुधराम लोधी सभासद के द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें 100 लाभार्थियो को कम्बल वितरण किया गया।कम्बल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली।जिसमें रुदौली नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रण विजय सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष जब्बार अली,भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,भाजपा नगर महामंत्री मनीष आर्य,रामराज लोधी,नगरपालिका भाजपा विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह,सभासद रामसनेही लोधी,कुलदीप सोनकर,राजकुमार सोनकर,उमाशंकर कसौंधन,आशीष वैश्य,शिव प्रकाश कसौधन एवं बलदेव शर्मा,मित्रसेन यादव,विश्वनाथ,मंशाराम लोधी,मोलहे प्रसाद लोधी,अनंतराम लोधी,विनोद लोधी,मालिकराम लोधी आदि लोग उपस्थित थें।

