क्या वे ‘चंदाजीवी’ नहीं जो घर-घर जाकर चंदा एकत्र करते रहते हैं : अखिलेश

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

पीएम मोदी के ‘आंदोलनजीवी’ पर सपा प्रमुख ने किया पलटवार

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान आंदोलन का समर्थन करने वालों को आंदोलनजीवी बोलने पर पलटवार किया है। अखिलेश ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए का कि उन्हें क्या कहें जो घर-घर जाकर चंदा ले रहे हैं, क्या ये चंदाजीवी संगठन के सदस्य नहीं हैं?

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अखिलेश ने लोकसभा में कहा कि देश को आंदोलन की वजह से आजादी मिली है। आंदोलनों के चलते कई अधिकार मिले। महिलाओं को मतदान का अधिकार भी आंदोलन करने से मिला। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता बने, क्योंकि उन्होंने अफ्रीका, देश और दुनिया में आंदोलन किए। उन आंदोलनों के बारे में क्या कहा जा रहा है? वे लोग आंदोलनजीवी हैं। मैं उन लोगों को क्या कहूं जो लगातार चंदा लेने को निकल जाते हैं, क्या वे चंदाजीवी संगठन के सदस्य नहीं हैं।

किसान आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कल संसद में कहा गया कि एमएसपी था, एमएसपी है और एमएसपी रहेगा। यह सिर्फ बयानों में है, जमीन पर नहीं। किसानों को यह मिल रहा होता तो वे दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन नहीं कर रहे होते। अखिलेश ने कहा मैं आंदोलनकारी किसानों को बधाई देता हूं, उन्होंने देशभर के किसानों को जागरूक किया है। अखिलेश यादव ने कहा अगर सरकार कहती है कि कानून किसानों के लिए है तो वे इसे वापस क्यों नहीं ले रहे जब किसान इसे स्वीकार नहीं कर रहे? जिन लोगों के लिए इसे बनाया गया, वे इसे नहीं चाहते। सरकार को कौन रोक रहा है? क्या ये आरोप सही नहीं है कि सरकार ने कॉरपोरेट्स के लिए कारपेट बिछाया है और ये कानून लाए हैं।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

 

 

Don`t copy text!