प्रदर्शन कर काले कानून की जलायी छायाप्रतियां
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शान्ति ओम के नेत्तृत्व में बुधवार को किसानों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष शांति ओम ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार दमनकारी नीति को अपनाए हुए हैं, चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए लाखों-करोड़ों किसानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है, साथ ही यह भी कहा कि सरकार को आंदोलन पर बैठे किसानों से बात कर कृषि विरोधी तीनों काले कानून को वापस लेना चाहिए। इसी के साथ तीनों काले कानून की छायाप्रतियों को जलाते हुए प्रदर्शन को समाप्त किया गया। इस मौके पर सिद्धांत कपिल, हरीश चंद्र सिंह, मोहम्मद आसिफ, उदल सिंह, सुनील यादव, प्रणय बाजपाई, दीपक यादव, नरेंद्र यादव, सोनू वर्मा आदि सपाई मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

