व्यापारी हितों के लिये लड़ता रहूंगा लड़ाई: संतोष गुप्ता व्यापार मण्डल का 14 फरवरी को होगा मतदान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। फतेहपुर तहसील स्तर के सबसे चर्चित व्यापार मंडल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव अपने चरम पर है। प्रत्येक प्रत्याशी ऐड़ी चोटी का जोर लगा कर अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहता है। वही व्यापारी हितो की लड़ाई में कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुऐ छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों के हक की आवाज बने महामंत्री पद के प्रत्याशी संतोष गुप्ता लोगो के दिलों में उतर चुके है। उनके प्रचार में उनकी भावनाएं स्पष्ट झलक रही है। जो उनकी व्यापारियों के प्रति मंशा ही नहीं संवेदनशीलता का का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने प्रचार गीतों में जीत जाएंगे हम तू अगर संग है, जिंदगी हर कदम एक नई जंग है और मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों। इन गीतों को माध्यम बना कर अपनी भावनाओं और इरादों को पुख्ता किया है। महामंत्री पद पर चुनाव जीत कर व्यापारिक समस्याओ के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर छोटे से बड़े कारोबारी का सहयोग करने का सशक्त इरादा उनकी प्रबल दावेदारी का प्रतीक बन चुका है।उनके प्रचार की हर कोई तारीफ तो कर ही रहा है। उनकी जाति धर्म से ऊपर उठ कर कौमी एकता की अलख से हर कोई प्रभावित है। व्यापारी नेता संतोष गुप्ता का मानना है की मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जीत कर व्यापार मंडल को मजबूत करना उनका सपना है। जिसके लिये उन्हें वोट और स्पोर्ट की सभी व्यापारियों से अपेक्षा और विश्वास है। कस्बे के राजाबाजार जनसंपर्क करते हुए व्यापारी बंधुओं में मौजूद लोगों में रामसिंह वर्मा, रामेंद्र कुमार वर्मा, शंकर सिंह, विजय कुमार, नवमी लाल, मो. शमीम, मो. शरीफ, अरविंद कुमार, अजय कुमार, बेचेलाल, दिनेश कुमार, रितेश कुमार वर्मा, रामशंकर वर्मा, अनुज कुमार हंसराज वर्मा आदि लोगों से चुनाव पर चर्चा कर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

