रूस में पश्चिम करा रहा है विरोध प्रदर्शनः ज़ाख़ारोवा

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया है कि हमारे पास इसके पुष्ट प्रमाण मौजूद हैं कि देश में किये जार रहे विरोध प्रदर्शनों में पश्चिम का हाथ है।

मारियाज़ाख़ारोवा ने बहुत जल्द वे सुबूत पेश किये जाएंगे जिनसे पता चलता है कि रूस में किये जा रहे विरोध प्रदर्शनों में पश्चिमी देशों का हाथ है।
उन्होंने कहा कि  इस देश के विभिन्न नगरों में कराए जा रहे ग़ैर क़ानूनी विरोध प्रदर्शनों के पीछे पश्चिमी देशों का हाथ है।  एसे में रूस ने यह फैसला किया है कि वह इससे संबन्धित प्रमाणों को विश्व की कई भाषाओं में अनुवाद करवाकर संसार के देशों में भिजवाएगा।  रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता का कहना था कि इससे रूस के आंतरिक मामलों में पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप का पता सबको लग जाएगा।  उन्होंने यह भी कहा कि इससे रूस के बारे में पश्चिमी संचार माध्यमों की झूठी ख़बरों की भी पोल खुल जाएगी।
याद रहे कि शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्रालय जर्मनी, पोलैण्ड और स्वीडन के तीन डिप्लोमैट को माॅस्को से निकल जाने का आदेश दिया था।  उनके बारे में कहा गया है कि वे रूस सरकार के विरोधी एलेक्सी नावालनी के पक्ष में किये जाने वाले प्रदर्शनों में शामिल थे।
Don`t copy text!