बड़े पैमाने पर पंचायत चुनाव जीतेगी भाजपा शहावपुर कस्बा में युवा नेताओ की बैठक
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ दल भाजपा पूरी तरह सक्रिय है। योजना के मुताबिक बूथ स्तर पर उसके युवा कार्यकर्ता इस काम मे खूब सक्रिय है। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा और अल्पशंख्यक मोर्चा के युवा पदाधिकारियों ने कस्बा शाहवपुर चैराहे पर बैठक करके भाजपा के पक्ष में जनसंपर्क किया। बैठक में भाजपा नेता आशीष वर्मा जिला कोषाध्यक्ष सूरज वर्मा जिला उपाध्यक्ष मदरसा प्रबंध संघ के प्रदेश अध्यक्ष मो. मसीद शिक्षक संघ के जिला अध्य्क्ष मो. इब्राहिम अस्सु मिंया असफाक कुरैसी ने बैठक में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अधिकृत उम्मीदवारों को जिताया जाएगा। भाजपा चाहती है कि उसका परचम बूथ स्तर पर मजबूती के साथ फहराए। तभी गांवों की हर गली का बेहतर विकास हो पायेगा । वक्ताओं ने बताया कि पार्टी बड़ी तादाद में महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आरक्षित सीटों के अलावा भी तमाम वार्डों से महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। इस चुनाव को महिलाओं के साथ ही पार्टी से जुड़े युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के प्लेटफार्म के रूप में पार्टी देख रही है। यह पहली बार है जब भाजपा बड़ी तैयारी के साथ राज्य के पंचायत चुनाव में दस्तक देने जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में तनिक भी कमजोर नहीं दिखना चाहती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी की प्रदेश टीम के साथ ही क्षेत्रीय और जिले की टीमें अभी से पंचायत चुनाव की तैयारियों में लग गई हैं। 28 जनवरी से पार्टी ने 1600 संगठनात्मक ग्रामीण मंडलों में बैठकें शुरू कर दी है। बैठक में ये भी तय किया गया कि इस चुनाव में मुस्लिम समाज का भ्रम दूर करके उन्हें अपने साथ जोड़ा जाए।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

