भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने जनता को देश का मतलब समझाया.

https://www.smnews24.com/?p=2417&preview=true

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में नरेंद्र  मोदी सरकार के खिलाफ आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता को देश का मतलब समझाया. प्रियंका गांधी ने कहा कि यह देश प्रेम और अहिंसा का देश है. यह देश अच्छाई और सच्चाई का सपना है. यह देश लोकतंत्र को शक्ति देने वाला है. हमें इस देश को बचाना है.प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश अनोखे स्वतंत्रता संग्राम से उभरा है. ये देश प्रेम का देश है, अहिंसा का देश है. एक दूसरे का हाथ थामने का है ये देश. उन्होंने कहा कि न्याय हर इंसान का अधिकार है. न्याय की लड़ाई लड़ने से बड़ी कोई भी देशभक्ति नहीं है. आज जिस स्थिति से हमारा देश गुजर रहा है हर ओर अन्याय है.प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के एक-एक नागरिक से मैं कहना चाहती हूं कि अगर आपको देश प्यारा है तो देश की आवाज बनो. अगर आज हम चुप रहेंगे तो देखते-देखते हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा और हमारे देश का विभाजन शुरू हो जाएगा.

Don`t copy text!