नवागत प्रभारी के लिये चुनौती बनेगी टप्पेबाजी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। तेजतर्रार कार्यशैली की रूप पहचाने जाने वाले नवागत प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर सिंह के सामने बिहार प्रान्त के डिप्टी आरएमओ के साथ हुई टप्पेबाजी एव ग्रामीण बैंक पल्हरी में दस लाख की चोरी का खुलासा करना चुनौती है हालांकि बैंक चोरी के खुलासे में कई थानाध्यक्ष नाकाम रहे नवागत प्रभारी निरीक्षक की सख्त कार्यशैली कहा तक कामयाब होती है जो भविष्य के गर्भ में है। उल्लेखनीय हो विगत सप्ताह थानाध्यक्ष सफदरगंज श्रवण कुमार सिंह का प्रयागराज जोन में स्थानांतरण हो जाने के बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने तेजतर्रार कार्यशैली में पहचान बनाने वाले सुधीर सिंह को सफदरगंज थाने की बागडोर देकर गौवंशीय पशु तस्करों एव मादक पदार्थ तस्करो पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी दी है बताते चलें कि निवर्तमान थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष दीपेंद्र प्रताप सिंह के ही हल्के में गोवध पशु तस्करों ने ग्राम जकरिया के निकट घर मे बंधी गाय का खेत मे ले जाकर वध कर दिया जिसमें कार्यवाहक थानाध्यक्ष पर सीधी कार्यवाही की गई थी। नवागत प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के सामने गत 14 जनवरी की भोर बिहार से दिल्ली जा रही अनुबंधित वोल्वो बस अयोध्या लखनऊ हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में जलालपुर गांव के पास एक रेस्टोरेंट पर रुकी थी। इस दौरान उस बस में सफर कर रहे परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य पुत्र दिनेश प्रसाद सिंह जो बिहार के पटना के पाटलिपुत्र के निवासी हैं लघुशंका के लिए उतरे थे। इसी दौरान बस पर चढ़े उच्चके ने सूटकेस में रखे सवा लाख रुपये चोरी हो गये खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई परन्तु खुलासे में नाकाम रही। बताते चले कि 8-9 अक्टूबर 18 की रात्रि को फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा पल्हरी में बैंक की ग्रिल निकाल कर अज्ञात चोरों ने बैंक में रखी तिजोरी को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर 9 लाख 54 हजार 135 रुपया उठा ले गये। जिसका खुलासा आज तक नही हो सका जबकि इस बीच कई थानाध्यक्ष लेकिन चोरो तक नही पहुंच सके। अब नवागत प्रभारी निरीक्षक घटनाओ के खुलासे में कहा तक कामयाब होते है वह देखना है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!