एडीएम ने शीतलपुर विकासखण्ड कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

एटा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने बुधवार को अपरान्ह मंे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नाॅमीनेशन स्थल विकासखण्ड कार्यालय शीतलपुर पहुंचकर स्ट्रांगरूम, सर्वोदय इण्टर काॅलेज, मलखान सिंह महाविद्यालय आदि का औचक निरीक्षण किया। एडीएम ने इस दौरान पाया कि विकासखण्ड कार्यालय में मतपेटिकाएं सुरक्षित रखी हुई हैं, कुछ कमियां मिली जिनको यथाशीघ्र ठीक कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

एडीएम ने इस दौरान विगत चुनाव के मतगणना स्थल सर्वोदय इण्टर काॅलेज एवं एक अन्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया। एडीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे विद्यालयों, स्थलों का चयन किया जाना है, जिससे कि बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो। आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में मतगणना स्थल, मतगणना केन्द्र, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, पोलिंग पार्टी वापिसी स्थलों का चयन किया जाना है।

इस अवसर पर एसडीएम सदर अबुल कलाम, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह, एडीईओ सुधाकर मैथिल आदि मौजूद रहे।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!