पाली, हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के विनैका गांव निवासी दिव्यांग को दबंग दम्पति ने सांडी खेड़ा गांव के पास मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित दिव्यांग की तहरीर पर पाली थाना पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पाली थाना क्षेत्र के विनैका गांव निवासी विमलेश पुत्र वीरेंद्र ने पाली थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह दिव्यांग है, बुधवार को अपने गांव से पाली आ रहा था। रास्ते में सांडी खेड़ा गांव के पास उसके गांव निवासी मुनेश्वर पुत्र अहिवरन व अहिवरन की पत्नी ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसके सर में गंभीर चोट आई। दिव्यांग की तहरीर पर पाली थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में आरोपी पति पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts

