राथमिक विद्यालय तिगड़ा में अभिभावक चौपाल को संबोधित करते प्राथमिक शिक्षक संघ फखरपुर के संरक्षक साकेत भूषण तिवारी
बहराइच जिले के फखरपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तिगड़ा में बुधवार को अभिभावक चौपाल व प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फखरपुर शिक्षक संघ के संरक्षक साकेत भूषण तिवारी ने अभिभावकों से संवाद कर छात्र-छात्राओं तक गुनवत्तापरक शिक्षा पहुंचाने की चर्चा की। प्रधान शिक्षक अभिषेक कुमार मौर्य ने कहा कि आगामी एक मार्च से विद्यालय खुलेंगे। छात्र-छात्राओं को सेक्शन के हिसाब से बुलाया जाएगा। अभिभावकों का दायित्व है कि वह छात्र-छात्राओं को घर पर भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। उनकी मॉनिटरिंग करें। शिक्षिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोलागंज के प्रधानाध्यापक मोहम्मद नासिर, शिक्षक प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, शिक्षिका उर्मिला देवी मौजूद रहे।

