02 चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात बरामद।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541
बाराबंकी थाना देवा पुलिस ने 02 चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात बरामद। वादी श्री जटाशंकर चौबे पुत्र स्व0 लक्षमण चौबे निवासी रेन्दुआ पल्हरी मजरे चकहार थाना देवा बाराबंकी ने सूचना दिया कि दिनांक-02.02.2021 को वह निजी कार्य से अपने गांव गया था तो उनके रेन्दुआ स्थित मकान में देखरेख करने के लिए रह रहे छविनाथ पुत्र राम नरेश एवं छविनाथ की पत्नी निवासी सदेवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ने उनके घर में रखे सामान/सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया है । इस सूचना पर थाना देवा में मु0अ0सं0-82/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा घटना के सफल अनावरण करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आर0एस0 गौतम के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवा द्वारा दिनांक-27.02.2021 को छविनाथ पुत्र राम नरेश एवं छविनाथ की पत्नी निवासी सदेवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण द्वारा चोरी किया गया सोने-चांदी के आभूषण की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण-1-छविनाथ पुत्र राम नरेश निवासी सदेवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी2-छविनाथ की पत्नी निवासी सदेवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

