गौशाला में जिंदा जले चार मवेशी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

टिकैतनगर, बाराबंकी। नगर पंचायत टिकैतनगर में शनिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक गौशाला में आग लग गई।आग की चपेट में आने से 4 मवेशी जिंदा जल गए तो वही दर्जनों झुलस गए। घायल मवेशियों में आधा दर्जन मवेशियों की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को बाहर निकाला गया सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टिकैतनगर बारिनबाग मार्ग पर नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता की गौशाला है। यहां पर शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट से टीन सेट के ऊपर व नीचे से मवेशियों को गर्मी से बचाने के लिए रखे गए छप्पर में आग लग गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते हवा के तेज झोंके के साथ आग पूरी गौशाला में फैल गई। गौशाला में काम करने वाले लोगों के साथ ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मवेशियों को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन तब तक आप की चपेट में आकर 4 मवेशी जिंदा जल गए दर्जनों मवेशी झुलसे है। इनमें से कई की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के झोंकों के साथ आग लगातार बढ़ती रहे सूचना के 1 घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने मवेशियों का इलाज शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे दरियाबाद विधायक सतीश चंद शर्मा ने पशु विभाग के अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल मवेशियों के इलाज के निर्देश दिए।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!