रामनगर बाराबंकी। स्वच्छ गांव सुंदर गांव समाज में स्वच्छता का संदेश देते युवा समन्वय समिति के सदस्य मालूम हो कि प्रत्येक सप्ताह इस कार्यक्रम को संचालित करने वाले युवा समन्वय समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार बाजपेई के द्वारा यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन का आयोजित किया जाता है। जिसमें सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक 2 घंटे इस कार्यक्रम को समिति के सदस्यों द्वारा गांव गांव गली गली स्कूल व मठ मंदिर आदि जगहों पर सफाई कर इस अभियान को साकार करने में पीछे नहीं है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष बाजपेई जी द्वारा जब बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की यह बहुत बड़ी मंशा है कि हमारा भारत स्वच्छ हो तो हम क्यों ना अपने गांव की गली गली स्कूल और मठ मंदिर स्वच्छ रखें जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों से लड़ा जा सकता है यह स्वच्छता का संदेश हम प्रत्येक गांव घर पहुंचाना चाहते हैं। जिससे हमारा भारत एक स्वच्छ भारत सुंदर भारत नजर आए।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

