दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। रविवार को वामा सारथी अध्यक्षा अन्विता प्रसाद के निर्देशन में पुलिस फैमिली वेलफेयर एशोसिएशन वामा सारथी के तत्त्वाधान में कर्मचारियों के स्वास्थ के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित सभागार में निःशुल्क नेत्र एवं दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पुलिस कर्मियों व उनके परिवारीजनों का चेक अप कराया गया। चिकित्सा शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. हसन सलीम, राम अचल आप्ट्रोमैट्रिस्ट, गजोधन प्रसाद आप्ट्रोमैट्रिस्ट व दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि कान्त शुक्ला आदि द्वारा पुलिस कर्मियों को जाँच व चिकित्सा मुहैया करायी गयी। स्वास्थ्य शिविर कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी सदर राम सूरत सोनकर व प्रतिसार निरीक्षक राज कुमार मिश्र आदि अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!