जैदपुर पुलिस द्वारा 07 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद-
मोहम्मद अनस कासमी प्रबंधन संपादक एसएम न्यूज़24टाइमस
बाराबंकी थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 07 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद-
जनपद बाराबंकी में घटित चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्री रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर के नेतृत्व में चोरों/लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक- 01.03.2021 को मैनुअल इंटेलिजेंस व सर्विलांस के आधार पर 07 शातिर चोर 1- शिवकुमार पुत्र मंशाराम निवासी मीरापुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, 2. राजकुमार पुत्र रामकिशोर निवासी मसरन पुरवा मजरे अब्दुल्लापुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, 3. बनवारी पुत्र सिया राम निवासी विछलंगा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी, 4. संतोष पुत्र जुग्गीलाल मसरन पुरवा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, 5. लल्लू पुत्र रामहरख थाना अम्बर पुरवा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी, 6. माधव प्रसाद पुत्र सेवई निवासी अल्हनमऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी, 7. प्रमोद चौहान पुत्र रामसहज निवासी शेरअली का पुरवा मजरे ददरौली, भवानीपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को बलछट चौराहा थाना जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न स्थानों पर की गयी चोरी का सामान बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0-70/2021 धारा 41/411/413/414 भादवि पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में जनपद बाराबंकी में विभिन्न स्थानों पर की गई चोरी की घटनाएं स्वीकार की गयी हैं। जिनका विवरण निम्नवत् है-
1- दिनांक 23.02.2021 को वादिनी श्रीमती राजमती पत्नी रामप्रसाद निवासी हरख थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी द्वारा थाना जैदपुर पर सूचना दी गयी कि दिनांक 22/23.02.2021 की रात्रि मेरे मकान व मेरे मकान में बाहर बनी दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया । इस सम्बन्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0-62/2021 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
2- दिनांक 15/16.01.2021 की रात्रि में करम नगर चौराहा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी स्थित एक दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0- 23/2021 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण –1. शिवकुमार पुत्र मंशाराम निवासी मीरापुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।2. राजकुमार पुत्र रामकिशोर निवासी मसरन पुरवा मजरे अब्दुल्लापुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।3. बनवारी पुत्र सिया राम निवासी विछलंगा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।4. संतोष पुत्र जुग्गीलाल मसरन पुरवा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।5. लल्लू पुत्र रामहरख थाना अम्बर पुरवा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।6. माधव प्रसाद पुत्र सेवई निवासी अल्हनमऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।7. प्रमोद चौहान पुत्र रामसहज निवासी शेरअली का पुरवा मजरे ददरौली, भवानीपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी।
मोहम्मद अनस कासमी प्रबंधन संपादक एसएम न्यूज़24टाइमस

