कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। तीन माह पूर्व घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकते हुए संदिग्ध हालात में मिले युवक के शव मामले में न्यायालयक के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के फैजुल्लागंज का है यहांफ जे निवासी मो. उमर उर्फ पप्पू के मुताबिक उसका बेटा मो. अहमद 20 वर्ष साल 2020 की जून माह में मोहल्ले की एक युवती किस्मतुल के साथ भाग कर प्रेम विवाह किया था। इस शादी से दोनों परिवारो में तनाव पैदा हो गया था । लड़की पक्ष की तरफ से युवक की हत्या की धमकी लगातार मिल रही थी। 21 जून 020 को भी धमकाया गया इसी रात किराये पर रह रहे मृतक मो. अहमद का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। पीड़ित पिता के मुताबिक प्रेम प्रसंग में हुई इस शादी से लड़की पक्ष उसके बेटे से गहरी रंजिश मानते थे। मौका पाकर हत्या करके शव फांसी के फंदे से लटका दिया गया। इस मामले में थाने पर इंसाफ न मिलने से कोर्ट जाकर किस्मतुल 25 पुत्री खैराती फैजुल्लागंज हसीब कबाड़ी 50 मो.फैसल पीरबटावन रहमतुल 24 पत्नी फैसल पर हत्या मारपीट का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
अपहरण का मुकदमा दर्ज
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। क्लास 9 की नाबालिक छात्रा को गांव का एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना इलाके के ग्राम गनौरा निवासी एक महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शहर के यरक स्कूल गयी थी वही से गांव का एक युवक भगा ले गया। इस बाबत पुलिस नव बताया कि युवती की खोज चल रही है जकड़ ही प्रेम जोड़ा पकड़ा जयगा।
महिला से बदसलूकी, मुकदमा दर्ज
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। मामूली विवाद में दबंगो ने महिला के घर घुस कर अभद्रता की पीड़ित महिला की तहरीर पर सीओ ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। थाना जहांगीराबाद इलाके के एक गांव में दो पक्षो के बीच मामूली विवाद हो रहा था इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने महिला को दौड़ा लिया जान बचा कर भागी पीड़िता के घर घुस कर 2 लोगो ने उसके कपड़े फाड़ डाले और मारापीटा। इस घटना का पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

