सडक दुर्घटना में घायल की मदद को बढ़े समाजसेवी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)सड़क दुर्घटना में घायल की मदद के लिए समाजसेवी ने हाथ बढ़ाये।

घटना सैदपुर रुदौली सम्पर्क मार्ग की है जहाँ राम प्रकाश 36 वर्ष पुत्र राम कृपाल पूरे लाला हलियापुर जिला सुल्तान पुर अपनी साली शान्ती को उसके घर छोडने मवई क्षेत्र के गम्भा का पुरवा मजरे तेर अपनी ससुराल जा रहे थे तभी अचानक गायों की झुण्ड रोड पर आ गया जिसको बचाने के चक्कर मे राम प्रकाश दुर्घटना का शिकार हो गये।दुर्घटना में राम प्रकाश व शान्ती बहुत ही बुरी तरह से जख्मी हो गये जब राहगीरों ने दोनो को दर्द से कराहते देखा तो उन्होंने दोनो को सडक से उठा कर पास के दुकान के सामने पडे तखत पर लिटा दिया।बुरी तरह से जख्मी राम प्रकाश और शान्ती दर्द के कारण तडप रहे थे तभी सामने से गुजर रहे समाज सेवी अनित शुक्ला की नजर जख्मी राम प्रकाश व शान्ती पर पडी।उन्होंने तुरन्त दोनों को अपनी निजी गाडी से जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर दोनों का इलाज चल रहा है।समाजसेवी अनित शुक्ला ने घायलों के परिजनो को हर प्रकार की मदद का आश्वासन भी दिया।

Don`t copy text!