पपीते के पत्ते बढ़ाएंगे आपकी पाचन शक्ति, कैंसर सेल्स को बढ़ने से भी रोकेंगे
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330
2. अगर लंबे समय तक रहना चाहते हैं जवान तो रोज करें पपीता का सेवन, कई और खूबियां भी हैं मौजूद आइए आज इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-
पपीते का सेवन तो हम सभी करते हैं और शायद इसके फायदों के बारे में भी जानते होंगे. पपीते से जुड़ी हर चीज फायदे मंद होती है. आपको पता है कि पपीते की ही तरह पपीते के पत्ते भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. पपीते में कई सारे औषधीय गुण छिपे होते हैं और पपीते के पत्तों में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है.गर्मियों का मौसम आ रहा है और इस मौसम में लोग पपीता बहुत ज्यादा खाना पसंद करते हैं. इस मौसम में पपीता का इस्तेमाल करना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. पपीते के पत्ते डेंगू और चिकनगुनिया के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है. ये न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं बल्कि महिलाओं को होने वाली कई समस्याओं का भी उपचार करते हैं. पपीते के पत्ते आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है. आइए जानते हैं कि पपीते के पत्ते से कौन-कौन से फायदे होते हैं?पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करते हैं पपीते के पत्तेमहिलाओं को अक्सर पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द की शिकायत होती है. ऐसे में महिलाओं को चाहिए कि इस दर्द को दूर करने के लिए वो पपीते के पत्तों में इमली, नमक और एक गिलास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बना लें और इसे ठंडा करके इसका सेवन करें. आपको इस तरह के दर्द से जल्द ही राहत मिल जाएगी.
कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं
पपीते के पत्तों में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार होते हैं. सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर जैसे रोगों में ये काफी असरदार होते हैं.
ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाता है
पपीते के पत्ते का रस अगर आप पीते हैं तो ये आपके ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करेगा. रोजाना इन पत्तों का दो चम्मच जूस निकालकर तीन महीनों तक सेवन करें.
इनफेक्शन से रखता है महफूज
पपीते के पत्ते बैक्टीरिया और इनफेक्शन को रोकने में कारगर होते हैं. ये खून में व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी आपकी मदद करते हैं.
डेंगू का है पूरा इलाज
डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों में पपीते के पत्ते का जूस काफी असरदार होता है. ये बुखार की वजह से गिरती प्लेटलेट्स को बढ़ाने और शरीर में कमजोरी को बढ़ने से रोकते हैं
2. अगर लंबे समय तक रहना चाहते हैं जवान तो रोज करें पपीता का सेवन, कई और खूबियां भी हैं मौजूद
पपीता आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर है. इसके इस्तेमाल से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, वहीं पपीता आपकी स्किन को भी जवान बनाए रखने में मददगार हो सकता है.पपीता एक ऐसा फल है, जो पूरे साल मिलता है. हर मौसम में मिलने वाले इस फल की बहुत सारी खूबियां हैं. हालांकि, बहुत ही कम लोग इसे खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें इसके गुण के बारे में पता है तो वो इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि पपीता आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर है.इसके इस्तेमाल से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, वहीं पपीता आपकी स्किन को भी जवान बनाए रखने में मददगार हो सकता है. ये आपके चेहरे पर उम्र के प्रभाव को झलकने भी नहीं देगा. साथ ही पपीता आपके बालों के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है.
रूसी को करेगा दूर
पपीता आपकी रूखी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. ये त्वचा को हाइड्रेट करने में काफी मददगार होता है. पपीते में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और एंजाइम आपकी स्किन की ड्राइनेस को मुलायम करने में मददगार होते हैं. पपीते के गूदे को चेहरे पर लगाने से स्किन कोमल और चमकदार होती है. इसके साथ ही पपीता आपके बालों में मौजूद रूसी को भी दूर करने में कारगर होता है. पपीते के बीज एंटी फंगल होते हैं जो आपकी रूसी को कंट्रोल करने और रोकने में काफी सहायक होते हैं.
उम्र को नहीं होने देगा हावी
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पपीता एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है. ऐसे में ये बढ़ती उम्र के साथ दिखाई देने वाले संकेतों के खिलाफ बचाव करने में मददगार होते हैं. कई सारे अध्ययन ये बताते हैं कि पपीता त्वचा को चिकना करने और युवा रहने में काफी मददगार होता है. साथ ही ये आपकी त्वचा में कसावट भी लाता है और झुर्रियों को करने में भी मददगार है. गर्मियां अभी आने वाली हैं, ऐसे में आप चाहें तो गर्मी के मौसम में पपीते का फेस पैक भी लगा सकते हैं. इसके इस्तेमाल से टैनिंग भी दूर होती है.
कब्ज की समस्या को करता है जड़ से दूर
पपीता पेट की कई सारी बीमारियों में फायदेमंद है. अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और कई दवाईयां करवाने के बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा है तो हर दिन आप पपीते का सेवन करें. इससे पेट साफ और सही रहता है. अगर आपको दस्त हो रहा है तो इसे खाने से बचें.
बालों को देता है पोषण
पपीता आपकी स्किन के लिए तो फायदेमंद है, आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसे खाने से आपके बाल झड़ना काफी कम हो जाते हैं. एक अध्ययन के मुताबिक, पपीते में मौजूद विटामिन ए आपके स्कैल्प को सीबम बनाने में मदद करता है, जो आपके बालों को पोषण और मजबूती देता है.
छोटी-मोटी खरोंच में भाी है फायदेमंद
अगर आपको छोटी-मोटी कोई खरोंच लग जाती है तो पपीते के पेस्ट को आप उस पर लगा सकते हैं. इससे जलन और दर्द में तुरंत राहत मिलती है. हालांकि, इसे लगाने पर अगर जलन बढ़ जाए तो इसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

