शुद्ध पेयजल के लिये भटक रहे ग्रामीण

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़, बाराबंकी। 4 मार्च विकास खंड त्रिवेदीगंज अंतर्गत आने वाली पोखरा ग्राम पंचायत में जल आपूर्ति के लिए स्थापित पानी की टंकी पिछले दो माह से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं उपलब्ध करा पा रही हैं जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वही जब इस संबंध मे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी मौधू कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार से बात की गई तो उन्होंने शनिवार से पेयजल आपूर्ति शुरू किए जाने की बात कही उल्लेखनीय है कि बांदा बहराइच राजमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत पोखरा के लगभग डेढ़ दर्जन गांव को जलापूर्ति करने के लिए पोखरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के निकट डेढ़ दशक पूर्व पानी की टंकी स्थापित की गई थी पिछले 2 माह से इस पानी की टंकी से कनेक्शन धारकों को पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे लोगों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जब इस संबंध में कंपनी से जुड़े अंकित पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया की वर्तमान समय में लेक्टो फिटिंग का काम चल रहा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप घर-घर जल पहुंचाने के लिए कनेक्शन दिए जा रहे थे एवं लीकेज सीपेज के चलते जल आपूर्ति बाधित थी परंतु अब काम पूरा हो चुका है शनिवार से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

 

 

 

Don`t copy text!