नहर पुलिया के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कोतवाली फतेहपुर के ग्राम भगौली रोड स्थित पुरानी नहर पुलिया के नीचे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गयी। वहां मौजूद किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर रही थी कि पता चला इस युवक की बाइक कुछ दूरी पर पड़ी हुई थी कयास लगाया जा रहा है कि इस युवक की हत्या की गयी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम बड्डूपुर क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर भगौली रोड पुलिया के नीचे एक शव पड़ा हुआ था। वहां से गुजरने वाले लोग व चरवाहो की नजर शव पर पड़ी तो उन्होने ग्रामीणों को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का जमावड़ा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और कुछ दूरी पर उसकी मोटर साइकिल भी झाड़ियों से बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 18 वर्ष बतायी जा रही है और उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी के अलावा उसके शरीर पर भूरे कलर की जैकेट व काली पैण्ट पहने हुए था। पुलिस ने जब उसकी तलाश ली तो उसके जेब से मोबाइल व एक डायरी बरामद किया। जिस पर उसका नाम लवकुश शुक्ल निवासी मोहल्ला चित्रकूट नगर कोतवाली लिखा हुआ था। पुल से कुछ दूरी पर सड़क के दूसरे छोर के किनारे गडढे में डिस्कवर बाइक नम्बर यूपी 32 सीडी 8366 पड़ी मिली। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। भगौली चैकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह का कहना है कि मृतक का मोबाइल फोन आॅफ होने से परिचितों से सम्पर्क नही हो पा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!