बस की चपेट में आया राहगीर, गम्भीर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। शहर से महादेवा तक राष्ट्रीय राजमार्ग डायवर्जन होने के बाद भी तेज रफ्तार से जा रही एक प्राइवेट बस ने पैदल जा रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल युवक को मसौली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते चले की महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोधेश्वर महादेवा जा रहे कांवरियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर से महादेवा तक मार्ग को डायवर्जन कर आवागमन ठप्प करा दिया गया है फिर भी एक प्राइवेट बस नम्बर यूपी 35 एटी 2486 ने पुलिस व्यवस्था की धज्जियाँ को उड़ाते हुए बाधित आवागमन के बाद भी हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ती हुई नजर आयी और ग्राम नयागांव के निकट पैदल जा रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में घायल युवक थाना क्षेत्र के ग्राम पैगम्बरपुर निवासी राधेश्याम वर्मा पुत्र सत्रोहन प्रसाद बताया जा रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!