बाराबंकी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बड़ागांव मोड़ पर दो बाइकों में हुई भिड़ंत में शिक्षा विभाग के अनुचर सहित चार लोग घायल हो गये जिन्हें पीआरवी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया जिसमें अनुचर की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बड़ागांव से सम्बद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाजीहार का अनुचर कुलदीप कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम टेरा दौलतपुर थाना जहांगीराबाद वुधवार की दोपहर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवला करसंडा में डाक रिसीव कराकर बीईओ कार्यालय वापस आ रहा था हाईवे पर बड़ागाँव मोड़ पर जैसे ही मुड़ा वैसे ही बाराबंकी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे तीन बाईक सवारों ने टक्कर मार दी जिसमे अनुचर सहित तीनो बाईक सवार घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने अनुचर सहित संजय पुत्र गजराज, प्रदीप पुत्र शत्रुघन निवासी कोला थाना जैदपुर व विकास पुत्र नरेश निवासी ग्राम भनौली थाना सतरिख को सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया अनुचर कुलदीप की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

