पुलिस ने किया चौकीदार की हत्या का खुलासा

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

हरदोई।मित्र की भतीजी से मेलजोल बढ़ाने और उससे बातचीत करने के कारण की गई थी गेस्टहाऊस के चौकीदार की गई थी हत्या। हरदोई के मल्लावा कोतवाली क्षेत्र के नयांगाव के पास गेस्टहाऊस में हुई हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया।पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले प्रमोद उर्फ राममिलन के दोस्त रामबाबू और एक महिला सहित एक व्यक्ति को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया है।। पुलिस के अनुसार प्रमोद उर्फ राममिलन और रामबाबू अआपस में मित्र थे ,जिस कारण राममिलन रामबाबू के घर अक्सर आया जाया करता था।इसी बीच राममिलन ने रामबाबू की भतीजी से संपर्क बढ़ाया और उससे मेलजोल कर बातचीत करने लगा।जिसका विरोध रामबाबू और उसके घरवाले ने किया थे,इसी विरोध के चलते, रामबाबू ने परिवार की ही महिला माधवी पत्नी रामचंद्र और संजय पुत्र भैयालाल के साथ।मिलकर राममिलन की गेस्टहाऊस में सोते समय उसकी लाठी मारकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने घटना का खुलासा किया।

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!