दो महिला सहित एक व्यक्ति से हुई लूट
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पुलिस गश्ती का दावा खोखला साबित होता जा रहा है। एक तरफ पुलिस चैन की नींद से सो रही है, तो वहीं बेखौफ लुटेरे घटना को बड़ी आसानी से अंजाम दे रहे हैं। जनपद में दो थाना क्षेत्रों मे पुरूष सहित एक महिला से लूट की घटना सामने आयी है। वहीं नगर कोतवाली स्थित यंग स्ट्रीम स्कूल के पास बीती रात बाइक सवार दो लुटेरों ने एक व्यापारी पर हमला बोलकर उससे 50 हजार रूपये छीन कर फरार हो गये। वहीं रामनगर में भी दिन दहाड़े दो महिला के गहने उतारकर फरार हो गये। सुशील चैरसिया निवासी अभयनगर का है। जिसकी सीताराम गली में पान मसाला थोक का व्यापार करता है। रोज की तरह बीती रात सुशील चैरसिया रात लगभग 10 बजे दुकान बंद करके अपनी बाइक से घर आ रहा था। सुशील जैसे ही यंग स्ट्रीम स्कूल पहुंचा ही था कि पीछे से दो बदमाश बाइक से ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश बाइक से उतरकर सुशील पर पत्थर से हमला बोल दिया। जब तक सुशील कुछ समझता बूझता तब तक बदमाश ने सुशील के पास रखे एक बैग को छीन लिया और मौके से फरार हो गया। सुशील ने लूट की घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। लेकिन पुलिस सूचना मिलने के बाद भी नहीं पहुंची, तो मोहल्ले के लोगों ने भी पुलिस को फोन किया। लगभग दो घण्टे के बाद सिविल चैकी इंचार्ज अपने हमराह के साथ घटना स्थल पहुंच गये और पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं रामनगर कस्बा निवासी अल्पना वर्मा अपनी सास के साथ दोपहर साढ़े 11 बजे बाजार तांबे के बर्तन साफ कराने के लिए जा रही थी। तभी दो अज्ञात बदमाश ने उन्हें रोक लिया और असलहा दिखाकर सास, बहू के गहने उतवा लिये। पीड़िता अल्पना वर्मा का कहना है कि जब हम लोग सन्नाटे की जगह पहुंचे तो दो बदमाशों ने हमे रोक लिया और हमारे कीमती गहने उतरवाकर फरार हो गये। पीड़िता ने अपने मोबाइल फोन द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी इसके बाद अपने पति दीपक वर्मा को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की तो वहां मौजूद कोई भी इस घटना के बारे में नहीं बता सका। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

