संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

पाली,हरदोई ।पाली थाना। क्षेत्र के खमरिया गाँव में गाँव के वाहर स्कूल के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में लटका हुआ मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

शुक्रवार शुबह पाली थाना क्षेत्र के खमरिया गाँव में गाँव के दक्षिण दिशा में कच्ची सड़क के किनारे निर्माणाधीन एक निजी विधालय में खड़े शहतूत के पेंड में उसी गाँव निवासी युवक व्यसमुनि जाटव का शव लटका देख लोगों की भीड़ लग गयी सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव फंदे से उतार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है म्रतक की मां ने बताया कि वह सुबह खाना खाने के बाद घर से कहीं निकल गया था । व्यासमुनि पांच भाई बहन था जिसमें दो बहनों की शादी हो चुकी है तथा उसके बड़े भाई व पिता की काफी पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है वह घर में अपनी बहन व मां के साथ रहता था व मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। पाली थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि परिजनो किसी पर आरोप नहीं लगाया है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Don`t copy text!