थाने की बाउंड्रीवाल के लिए स्वीकृत हुई 21 लाख की धनराशि
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
अरवल,हरदोई।थाना अरवल की बाउंड्री वाल न होने से पुलिसकर्मियों एवं फरियादियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए शासन द्वारा थाने की बाउंड्री वाल के लिए 21 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। कल गुरुवार से बाउंड्री वाल बनाने के लिए काम युद्ध स्तर पर जारी है ।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बाउंड्रीवाल न होने से पुलिस कर्मियों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बाउंड्री वाल के निर्माण के लिए कई जनप्रतिनिधियों से मांग भी की जा चुकी थी ।इसी क्रम में शासन द्वारा 2100000 की मंजूरी दी गई है। बाउंड्रीवाल के लिए नीव खोजने के साथ ही अन्य कार्य तेजी से किए जा रहे हैं ।आपको बता दें कि बाउंड्रीवाल न होने से थाना परिसर में पुलिसकर्मियों में ही असुरक्षा की भावना बनी रहती थी जिसका शासन द्वारा निराकरण कर दिया गया ।बाउंड्रीवाल के निर्माण को लेकर पुलिस कर्मियों में खुशी

