मासिक बैठक में अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी युवजनसभा की मासिक बैठक युवजनसभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन की अध्यक्षता में आहूत हुई। इस मौके पर सपा नेता दानिश सिद्दीकी ने सभी नवनियुक्त युवजनसभा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए बधाई दी एवं आगामी 27 मार्च को समाजवादी पुरोधा पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले मूर्ति अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को दिशा निर्देशित किया। जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने प्रमुख पदाधिकारियों को 256 सदस्यीयटीम का प्रभारी नियुक्त करते हुए एवं मनोनयन पत्र देते हुए कहा कि अपनी अपनी विधानसभाओं में जाकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए जल्द से जल्द प्रोफार्मा भरकर जिला कार्यालय में जमा करें और साथ ही बूथ स्तर पर मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए अपने अपने बूथ पर 13 मार्च को पहुंचकर अधिक से अधिक मतदाता बनाने का कार्य करें। बैठक में मुख्य रूप से विकास यादव, सुभाष गौतम, राकेश चैधरी, लवकुश रावत, जितेंद्र साहू, मोहम्मद हंजला अंसारी आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!