सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकना जानती योगी की भाजपा सरकार : अखिलेश

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ योगी की भाजपा सरकार को घेरते हुए विज्ञापनों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘विज्ञापनों के एक्सप्रेस-वे पर झूठ की रफ्तार भरने वाली भाजपा सरकार सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकना जानती है।’ सपा प्रमुख यादव ने जारी अपने बयान में कहा कि दावे तो सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के बहुत किए गए, लेकिन काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री के ‘जीरो टॉलरेंस’ वाले बयानों का कहीं भी असर नहीं दिख रहा है। कई विधायक भी मुखर रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जो मामले उजागर होते हैं, उनमें भी निचले स्तर पर कार्रवाई कर लीपापोती कर दी जाती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भाजपा सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकना जानती है। चार साल में सरकार एक भी एक्सप्रेस-वे नहीं बना सकी।’ उन्होंने कहा कि काम सिर्फ कागज पर हो रहे हैं। पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने और दूसरे कार्यों के लिए जिन जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल दिखाया गया, उनके नंबर स्कूटर और बाइक के निकले। अखिलेश ने कहा, ‘प्रदेश के औद्योगिक विकास की भी झूठी कहानियां सुनाने में भाजपा का जवाब नहीं है। न कहीं निवेश हो रहा है और न ही विकास। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी तक में एमओयू करने वाली आधी से ज्यादा कंपनियों के प्रोजेक्ट रुके हुए हैं। एमओयू हुए तीन साल बीत गए, किसी निवेशक को प्रोजेक्ट पर सहमति नहीं मिली तो किसी को जमीन के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।’

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

Don`t copy text!