बालाघाट। जिले के बैहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार आरोपियों के पास से लगभग ४ लाख से अधिक के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस के अनुसार डिंडोरी एवं मंडला के लिए जाने वाले मुक्की रोड के बहनी चौराहा थाना क्षेत्र बैहर में कार्यवाही करते हुए आरोपी शरद पिता छोटू उर्फ वीरेंद्र सोनी ३० वर्ष निवासी किशनपुरी थाना डिंडोरी आरोपी मनोहर सिंह पिता प्रतापसिंह राठौड़ ५० वर्ष ग्राम बेलासर थाना समनापुर जिला डिंडोरी आरोपी अमृत मरावी पिता स मेलाल २८ वर्ष ग्राम चांदरानी थाना समनापुर जिला डिंडोरी तथा आरोपी मुकेश कुमार नंदा पिता स्वर्गीय धनेश कुमार नंदा २९ वर्ष ग्राम गिठार थाना मोहगांव जिला मंडला को २ हजार रुपये के सीरियल नंबर के स्कैनर एवं कलर प्रिंटर से कूटरचित करके बनाये गए २४७ नकली नोट बरामद किए है। मामले की पुष्टि करते हुए एडीएसपी श्यामलाल मरावी ने बताया कि आरोपी डिंडौरी और मंडला के रहने वाले हैं जो नकली नोट खपाने आ रहे थे। बरामद किए गए सभी नोट दो हजार और एक ही सिरीज के है बहरहाल पुलिस अब आरोपियों से नकली नोट को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब पकड़े गए आरोपियों से नोट मिलने के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह पता भी लगाया जाएगा कि इनके तार किन राज्यों से जुड़े हैं।
Related Posts

